बड़ीसादड़ी। महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती बुधवार को उपखंड क्षेत्र के ग्राम बोहेड़ा में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई। सर्व समाज को निमंत्रण देने के बाद हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वाहन में महाराणा प्रताप का चित्र और पीछे डीजे के साथ युवा व प्रबुद्धजन शामिल हुए।