खजनी: नायब तहसीलदार खजनी की अध्यक्षता में खजनी थाने पर हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन, समाधान दिवस में आए कुल 4 मामले
गोरखपुर जनपद के खजनी तहसील अंतर्गत आने वाले खजनी थाने पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। समाधान दिवस की अध्यक्षता नायब तहसीलदार खजनी राम सूरज प्रसाद ने किया। दिवस प्रभारी के रूप में थाना अध्यक्ष खजनी शैलेंद्र शुक्ला भी मौजूद रहे। समाधान दिवस में कुल चार मामले आए जिसमें एक मामले का समाधान अधिकारियों की मौजूदगी में मौके पर ही कर दिया गया।