खजनी: अहिरौली खुर्द में युवक को गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी को सिकरीगंज पुलिस ने गिरफ्तार करके भेजा जेल
सिकरीगंज क्षेत्र के अहिरौली खुर्द में सोमवार को आदेश चौधरी नाम के एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आदेश के पिता द्वारा सिकरीगंज थाने में दी गई तहरीर के आधार पर 4 नामजद व दो से तीन अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने घटना में मुख्य आरोपी रहे बृजेश तिवारी उर्फ जगन्नाथ तिवारी निवासी अहिरौली खुर्द को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।