खजनी: पीएचसी खजनी व सीएचसी बेलघाट पर फाइलेरिया दवा वितरण का हुआ शुभारंभ
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने लिम्फेटिक फाइलेरिया (एलएफ) से मुक्ति के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत खजनी पीएचसी पर प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा नेता धरणीधर त्रिपाठी के हाथों फीता काट कर अभियान का प्रारम्भ हुआ। समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेलघाट पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष के साथ MOIC ने फाइलेरिया की दवा का शुभारंभ किया।