खजनी: विकासखंड बेलघाट के रतनपुरा में हुए उपचुनाव में राजू कुमार ने फुला देवी 64 वोटों से हराया
मंगलवार को बेलघाट ब्लॉक के रतनपुरा गाँव में हुए उपचुनाव में कुल 902 मतदाताओं में 524 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया था। बृहस्पतिवार को हुई गणना में राजू कुमार को कुल 294 मत जबकि फुला देवी 230 मत मिले। जीत के बाद नव निर्वाचित ग्राम प्रधान राजू कुमार ने रतनपुरा ग्राम सभा के सभी ग्राम वासियों का आभार जताया।