खजनी: थाना बेलघाट अंतर्गत आने वाले विधानापार गांव के समीप सिक्स लेन के पास चनिया ताल में मिला युवक का शव
गोरखपुर जनपद के खजनी तहसील के बेलघाट थाना अंतर्गत आने वाले विधनापार के पास स्थित चनिया ताल में शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार विधानापार गांव के रहने वाले राम सिंह के 27 वर्षीय पुत्र तेज प्रताप उर्फ छोटू गुरुवार की सुबह शौच के लिए गए थे, जो शौच के बाद घर वापस नहीं आए। परिजनों के द्वारा छोटू को खोजने का काफी प्रयास किया गया था।