खजनी: भटियारी के राजपुर गाँव में नकाबपोश बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर घर में किया लूटपाट
सिकरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भटियारी के राजपुर गाँव में मंगलवार की शाम को तीन नकाबपोश बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर घर में लूटपाट किया था। घर में रखे लाखों रुपये के गहने व नकदी लेकर चले गए। विरोध करने पर महिला को पीटा भी गया था। चीख सुनकर चरवाहों ने मौके पर पहुंचकर महिला को मुक्त कराया। महिला के पति ने पुलिस को सूचना देते हुए थाने पर तहरीर दी है।