गुन्नौर: धनारी थाना पुलिस ने खनन कारोबारी समेत 7 लोगों के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज, 3 गिरफ्तार, लेखपाल को किया गया निलंबित
धनारी थाना क्षेत्र के गांव वहीपुर के समीप लंबे समय से जेसीबी से मिट्टी खनन किया जा रहा था। मंगलवार को पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने मिट्टी से भरे ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक गांव वहीपुर निवासी अवधेश यादव ने हाथ देकर ट्रैक्टर रोक रहे कांस्टेबल कादिर राणा पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।