टोंक: टोंक दुष्कर्म मामले में आरोपी रामलाल को प्राकृतिक जीवनकाल तक उम्रकैद की सजा
Tonk, Tonk | Apr 11, 2026 टोंक में दुष्कर्म के गंभीर मामले में विशिष्ट न्यायालय ने आरोपी रामलाल (52), निवासी भवानीपुरा, डिग्गी को दोषी ठहराते हुए उसके प्राकृतिक जीवनकाल तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम न्यायालय की पीठासीन अधिकारी आरती माहेश्वरी ने सरकार बनाम रामलाल प्रकरण में फैसला दिया है।