मंझनपुर: एसपी की अध्यक्षता में मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का हुआ आयोजन, 30 से अधिक शिकायती पत्र हुए प्राप्त
मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें मंझनपुर, महेवाघाट, पश्चिम शरीरा समेत विभिन्न थाना क्षेत्र से आए हुए पीड़ितों ने अपनी समस्याएं एसपी को बताई इस दौरान 30 से अधिक शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिसमे कई पीड़ितों को मौके से न्याय मिल गया है।