मंझनपुर: कौशाम्बी लोकसभा में हो रहे मतदान को लेकर मंडलायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक द्वारा किया जा रहा मतदान केंद्रों का निरीक्षण
कौशाम्बी लोकसभा का मतदान लगातार जारी है। मतदान को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु मंडलायुक्त प्रयागराज एवं पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज द्वारा भ्रमणशील रहते हुए जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रो का निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधि0/कर्म0गणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।