मंझनपुर: लोकतंत्र के महापर्व पर ओसा में संचालित वृद्धाश्रम के 52 बुजुर्गों में से 26 बुर्जुगों ने किया मतदान
लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बनने से ओसा में संचालित वृद्धाश्रम के बुर्जुग पीछे नहीं रहे। इन दिनों अपनों से बेगाने हुए 52 बुर्जुग वृद्धाश्रम में रह रहे हैं। सोमवार को संचालक अलोक राय ने 26 बुर्जुगों को ओसा स्थित मतदान केन्द्र पर ले जाकर उनका मतदान करवाया। इस दौरान छह महिलाओं ने भी उत्साह के साथ मतदान कर लोकतंत्र का हिस्सा बने।