मंझनपुर: कौशांबी में सपा और भाजपा प्रत्याशी ने परिवार के साथ अपने इलाके में किया मतदान
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में कौशांबी में भी सुबह से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है।मतदान केन्द्रों में सुबह भीड़ देखी गई जब के दोपहर में भीड़ कम नजर आई है जिले मे 10 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।सपा और भाजपा की सीधी टक्कर मानी जा रही है।सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज ने अपने परिवार के साथ तो भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर ने अपने परिवार के साथ मतदान किया है।