मंझनपुर: 5वें चरण के मतदान को लेकर मंझनपुर समेत जिले भर में भ्रमणशील रहे कमिश्नर और IG, दिए आवश्यक निर्देश
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल तरीके से संपन्न करने के लिए प्रयागराज मंडल आयुक्त और पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज मण्डल द्वारा कौशांबी जनपद के मंझनपुर करारी भरवारी समेत अन्य जगहों पर भ्रमण किया गया है। भ्रमण के दौरान कई पोलिंग बूथ पर जाकर निरीक्षण किया।डीएम एसपी सहित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं।