कानपुर: जूही निवासी अधेड़ व्यक्ति ने कंगना रनौत पर सोशल मीडिया में किया आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस ने भेजा जेल
जूही लाल कॉलोनी निवासी अधेड़ व्यक्ति ने अभिनेत्री कंगना रनौत पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट किया। सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच की तो पाया की पोस्ट जूही लाल कॉलोनी निवासी अतीक हाशमी की आईडी से की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।