कानपुर: कानपुर विश्वविद्यालय की छात्रा ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
कानपुर विश्वविद्यालय की छात्रा ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर से अपना वीडियो अपलोड कर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। छात्रा का कहना है कि उसके साथ हुए प्रकरण की जांच कर रही कमेटी झूठ बोल रही है। जांच कमेटी की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े करते हुए छात्रा ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।