कानपुर: सचेण्डी थाना क्षेत्र के आलमपुर में खेतों में लगी आग, कई बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख
सचेण्डी थाना क्षेत्र के आलमपुर में खेतों में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे लाखों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। भीषण गर्मी के कारण आग अचानक फैलने लगी जैसे ही आग लगने की सूचना लोगों को मिली लोग खेतों की तरफ भागे। आग लगने का कोई भी कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग लगने की सूचना पर सचेंडी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची।