कानपुर: बृहस्पति महिला महाविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा
बृहस्पति महिला महाविद्यालय के दीक्षांत समझ में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा शामिल हुए उन्होंने बृहस्पति पब्लिक स्कूल का फीता काटकर उद्घाटन भी किया। उसके साथ ही बच्चों को संबोधित कर कहा कि जब देश का प्रत्येक व्यक्ति अपना योगदान देगा तो हमारा भारत देश जरूर विकसित देश की श्रेणी में आएगा। कोविड के बाद भारत देश लगातार आगे बढ़ रहा है।