हनुमानगढ़: जिले के पीलीबंगा थाना प्रभारी राय सिंह के समर्थन में आया सर्व समाज, लोगों ने यथावत रखने की मांग की
हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा थाना प्रभारी राय सिंह सुथार के समर्थन में हनुमानगढ़ का सर्व समाज आगे आया है। सर्व समाज ने थाना प्रभारी राय सिंह सुथार को यथावत रखने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन कर एसपी को ज्ञापन सोपा है। सर्व समाज के लोगों ने बताया कि कुछ राजनीतिक लोग समाज विशेष को निशाना बना रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।