बिदुपुर: बिदुपुर थाना पुलिस ने रहिमापुर गांव से शराब के मामले में व्यक्ति को किया गिरफ्तार
बिदुपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने गुप्त सूचना के आधार पर रहिमापुर गांव में छापेमारी कर शराब के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान स्थानीय सोनू कुमार के रूप में हुई है। बिदुपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि रहिमापुर गांव से शराब के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।