बिदुपुर: बिदुपुर थाना पुलिस ने रामदौली गांव से मारपीट के मामले में महिला और दो पुरुषों को किया गिरफ्तार
बिदुपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने गुप्त सूचना के आधार पर रामदौली गांव में छापेमारी कर मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक महिला और दो पुरुष आरोपित को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपित को पुलिस ने थाना पर ले आई। बिदुपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि रामदौली गांव से मारपीट के मामले में तीन आरोपित को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।