बिदुपुर: कुतुबपुर गांव से शराब के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार
बिदुपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कुतुबपुर गांव में छापेमारी कर शराब के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति स्थानीय देव कुमार राय बताया गया है। बिदुपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि कुतुबपुर गांव से शराब के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।