बिदुपुर: बाजीतपुर मलाही उर्फ ऊंची डीह गांव में छत के रास्ते घर में घुसे चोर, सोना चांदी के जेवर व नकदी चुराई
बिदुपुर थाना क्षेत्र के बाजितपुर मलाही उर्फ ऊंची डीह गांव में छत के रास्ते घुसकर चोरों ने नगद 20 हजार रुपए और सोना चांदी के जेवर और अन्य सामान चोरी कर ले गया। घटना के संबंध में संगीता देवी ने बिदुपुर थाना में अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।