बिदुपुर: बिदुपुर थाना के दाउदनगर चौक के पास ब्यूटी पार्लर सह लेडीज कॉर्नर दुकान का करकट तोड़कर चोरों ने रूपए और सामान चुराया
बिदुपुर थाना क्षेत्र के दाउदनगर चौक पर एक ब्यूटी पार्लर सह लेडिस कॉर्नर दुकान का करकट तोड़कर चोरों ने नगद नगद रुपए एवं अन्य सामान चोरी कर ले गया। घटना की जानकारी दुकानदार के द्वारा बिदुपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।