बदायूं: जिला अस्पताल में पानी की टंकी पर मंदबुद्धि महिला चढ़ी, इससे पहले भी महिला अस्पताल में चढ़ चुकी है पानी की टंकी पर
Budaun, Budaun | Aug 21, 2026 बदायूं के जिला अस्पताल में मंदबुद्धि महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। जिससे लोगों की भीड़ जुट गई और लोग उसे नीचे उतारने का प्रयास करने लगे। आपको बता दें कुछ दिन पहले यह महिला महिला अस्पताल में भी पानी की टंकी पर चढ़ गई थी। पुलिस ने उतारने का प्रयास किया। लेकिन कुछ घंटे बाद अपने आप ही महिला पानी की टंकी से नीचे उतर आई।