गढ़ी: वजवाना गांव में महिलाओं ने सामूहिक अष्टमी व्रत का उद्यापन किया, अंबे माताजी मंदिर में हुआ नारियल हवन
Garhi, Banswara | Jun 22, 2026 गढ़ी उपखण्ड के वजवाना गांव में सोमवार को महिलाओं द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सामूहिक अष्टमी व्रत का उद्यापन किया गया। शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार इस अवसर पर गांव स्थित अंबे माताजी मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। सुख- समृद्धि की कामना की।