मौदहा: मौदहा में हमलावरों ने वृद्ध को मारपीट कर किया घायल, उपचार के दौरान हुई मौत
मौदहा नगर में अपने परिवार से अलग रह रहे वृद्ध को दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने मारपीट मरणासन्न कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने घायल वृद्ध को लहूलुहान हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख उसका प्राथमिक उपचार कर उसे मुख्यालय रेफर कर दिया। जहां से परिजन उसे लेकर बाँदा गए जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।