मौदहा: निवादा गांव के पास ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हुई मौत
कुछेछा मोहल्ला निवासी भूनेश कुमार वर्मा ने बताया कि उसका बेटा रोहित वर्मा 30 एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में राठ सरीला क्षेत्र का काम देखता था। वह राठ कस्बे में किराए का मकान लेकर रहता था। जब काम निपटाने के बाद शाम को अपनी बाइक से हेलमेट लगाकर राठ जा रहा था। तभी निवादा के पास भष्मानंद इंटर कॉलेज के पास किसी ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।