मौदहा: मंदिर के बाहर से परछा निवासी छात्र की बाइक हुई चोरी
परछा निवासी शैलेंद्र पुत्र सुरेंद्र पाल ने बताया कि वह सुंदर लाल शिवहरे डिग्री कॉलेज बाइक से गया था। लौटते समय उसने बड़ी देवी मंदिर के बाहर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर दी और मंदिर के अंदर चला गया। लगभग 20 मिनट बाद जब वह बाहर आया तो मोटरसाइकिल गायब थी । जो काफी तलाशने के बाद भी नहीं मिली है।