मौदहा: मौदहा के किशनपुर रमना में अनशनकारियों की मेहनत का मिला फल, निर्माण कार्य शुरू
शुक्रवार को ग्राम किशनपुर रमना में चल रहे अनशन के पांचवें दिन ग्रामीणों ने जैसे ही आमरण अनशन शुरू करने की घोषणा की तो आनन फानन अनशन स्थल पहुंच प्रशासन ने अनशनकारियों की मांग सड़क निर्माण के कार्य को प्रारंभ होने के बाद उपजिलाधिकारी राजेश चंद्र एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लालाराम निषाद ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवा दिया हैं।