मौदहा: जुम्मे की नमाज के दृष्टिगत एएसपी ने कस्बा मौदहा में किया भ्रमण
एएसपी मायाराम वर्मा व क्षेत्राधिकारी श्रेयस त्रिपाठी द्वारा पुलिस बल के साथ कस्बा मौदहा में जुम्मे की नमाज के दृष्टिगत शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु भ्रमण किया गया। इस दौरान कस्बे के दुकानदारों व व्यापारियों से वार्ता की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत अधिक से अधिक कैमरे लगवाने हेतु व्यापारियों व दुकानदारों को प्रेरित किया हैं।