मौदहा: मौदहा तहसील परिसर में आयोजित समाधान दिवस में आई 43 शिकायतों में एक शिकायत का हो सका समाधान
मौदहा के तहसील परिसर पर स्थित सभागार भवन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता उप जिला अधिकारी राजेश चंद्रा ने की। इस मौके पर आए 43 फरियादी मामलों में केवल एक ही मामले का निस्तारण मौके पर हो सका। सबसे अधिक मामले राजस्व व पुलिस से संबंधित रहे। इसके अलावा आवास, पेंशन व अन्य मामलों को लेकर फरियादियों ने उप जिला अधिकारी के समक्ष रखकर न्याय की गुहार लगाई।