हांसी: चार कुतुब गेट के पास बेसहारा पशु ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल
Hansi, Hissar | Apr 12, 2024 हांसी के चार कुतुब गेट के पास बेसहारा पशु ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बोगाराम कॉलोनी निवासी गुरदीप भारद्वाज घायल हो गए। उनको उपचार के लिए हांसी शहर के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायल ने बताया कि किसी निजी कार्य के लिए सिसाय पुल के पास गया था, वापिस लौटते समय हादसा हो गया।