बिलग्राम: भीकपुर गांव में अवैध खनन करते हुए लेखपाल किरन मिश्रा ने ट्रैक्टर ट्रॉली और चालक को पकड़ा, सांडी पुलिस के सुपुर्द किया
Bilgram, Hardoi | Jan 14, 2025 सांडी थाना क्षेत्र के भीकपुर गांव में हो रहे अवैध खनन की सूचना पर मंगलवार शाम लगभग 5:00 बजे लेखपाल किरन मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर ट्रॉली व चालक को पकड़ा।लेखपाल ने ट्रैक्टर ट्रॉली व चालक को सांडी पुलिस के सुपुर्द किया है।दरअसल उपजिलाधिकारी बिलग्राम से इस आशय की शिकायत की गई थी।मौके पर पहुंच लेखपाल किरन मिश्रा ने ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा।