हसनपुर: जनगणना 2027: हसनपुर में पर्यवेक्षकों और प्रगणकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
समस्तीपुर के हसनपुर स्थित न्यू इंडिया शुगर मिल्स हाईस्कूल में जनगणना 2027 को लेकर पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसका उद्घाटन भूमिसुधार उपसमाहर्ता कंचन कुमारी झा व बीडीओ मनोज कुमार ने किया। प्रशिक्षण में जनगणना से जुड़ी प्रक्रियाओं और डिजिटल प्रणाली की जानकारी दी गई। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण अप्रैल से सितंबर 2026 तक होगा।