पटना ग्रामीण: कोलकाता डॉक्टर हत्या मामले लेकर एनएमसीएच के डॉक्टरों ने फिर किया हड़ताल, मरीजों को हो रही परेशानी
कोलकाता डॉक्टर हत्या मामले को लेकर डॉक्टरों का प्रदर्शन लगातार जारी है। अगमकुआं स्थित एनएमसीएच के डॉक्टर एक बार फिर हड़ताल चले गये हैं। वहीं, डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया से बातचीत करते हुए डाक्टरों ने बताया कि कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में बुधवार की रात प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों पर हमला हुआ है।