पटना ग्रामीण: 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर राजद सुप्रीमो लालू यादव ने फहराया तिरंगा, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी रहे मौजूद
स्वतंत्रता दिवस को लेकर देश के साथ बिहार में उत्सव का माहौल है। ऐसे में राजद सुप्रीमो लालू यादव ने 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास राजद कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में तिरंगा फहराया। इस दौरान नेता पूर्व सीएम राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने झंडे को सलामी दी।