डुमरा: 10 साल की मासूम को न्याय दिलाने की मांग, डुमरा अंबेडकर स्थल पर धरना
डुमरा 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में दोषियों की जल्द गिरफ्तारी एवं पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने डुमरा मुख्यालय स्थित अंबेडकर स्थल पर धरना प्रदर्शन किया। धरने में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।