मधेपुर: बरियरवा गांव में कुश्ती प्रतियोगिता में नामचीन पहलवानों ने दिखाया दमखम
मधेपुर प्रखंड के बरियरवा गांव में छह दिवसीय विवाह पंचमी महोत्सव के दौरान चार दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत गुरुवार को हुई। गुरुवार शाम को दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों के दांव देख दंग थे हजारों दर्शक। इस कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने अखाड़े पर जमकर जोर-आजमाइश की।