लालगंज: हलिया क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली से 1 व्यक्ति और बैल की मौत, 6 झुलसे लोगों का चल रहा उपचार
हलिया थाना के अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं छ: लोग झूलस गए तथा एक बैल की भी मौत हो गई। यह घटना रविवार की रात करीब 9:00 की बताई जा रही है। हलिया क्षेत्र में बारिश के दौरान गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मगरदा गांव निवासी 57 वर्षीय रामदुलार की मौत हो गई। वहीं 6 झूलसे लोगों का उपचार चल रहा है।