दादरी: बादलपुर थाना पुलिस ने अपराध की मंशा से घूम रहे अभियुक्त को दुजाना गांव की पुलिया से किया गिरफ्तार , अवैध तमंचा हुआ बरामद
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र में अपराध की मंशा से घूम रहे शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से निखिल के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में आसपास के क्षेत्र में जानकारी की जा रही है।