भितरवार: वार्ड क्रमांक 4 में घरेलू विवाद में महिला ने गटका जहरीला पदार्थ किया ग्वालियर रेफर
नगर भितरवार के वार्ड क्रमांक 4 में रहने वाली एक 28 वर्षीय महिला ने घर में किसी बात को लेकर हुई चिक चिक से परेशान होकर घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन भितरवार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत को गंभीर देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया।