बौंसी: रेफरल अस्पताल के पास हुए मिठ्ठू सिंह हत्याकांड मामले में फरार अभियुक्त ने बांका न्यायालय में किया सरेंडर
Bausi, Banka | Jan 22, 2025 बौंसी रेफरल अस्पताल समीप हुए मिठ्ठु सिंह हत्याकांड मामले में फरार चल रहे अभियुक्त मिठ्ठु यादव उर्फ मिथिलेश यादव ने बांका न्यायालय में सरेंडर कर दिया। बुधवार करीब 1 बजे बौसी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मिठ्ठु सिंह हत्याकांड के पांचवे आरोपी दलिया निवासी मिठ्ठु यादव उर्फ मिथलेश यादव ने बांका न्यायालय में सरेंडर कर दिया।