बौंसी: घुटिया गांव से पुलिस ने आर्म्स एक्ट और लूटपाट के आरोपी को गिरफ्तार किया, जेल भेजा
Bausi, Banka | Jan 21, 2025 बाराहाट पुलिस ने घुटिया गांव से आर्म्स एक्ट एवं लूटपाट के आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे बांका जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष दीपक पासवान एवं एसआई राजू ठाकुर ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी टुनटुन यादव पिता बबलू यादव को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद बाराहाट अस्पताल में मेडिकल जांच करा कर उसे बांका जेल भेज दिया गया।