बौंसी: बौसी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल, अस्पताल में हुआ उपचार
Bausi, Banka | Jan 20, 2025 थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगह पर सोमवार शाम करीब 6:00 बजे सड़क दुर्घटना में दो लोग जख्मी हो गए। जख्मी की पहचान विनोद कुमार एवं पिंटू कुमार के रूप में हुई है। दोनों जख्मी को रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां पर दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से जख्मी पिंटू कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।