बौंसी: सिमरा मोड़ के पास से पुलिस ने 18 बोतल विदेशी शराब के साथ स्कूटी सवार तस्कर को गिरफ्तार किया
Bausi, Banka | Jan 22, 2025 क्षेत्र के सिमरा मोड़ समीप से पुलिस ने 18 बोतल विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर बुधवार करीब 2 बजे जेल भेज दिया। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान सिमरा मोड़ निवासी वीरेन्द्र सहवाग पिता अरूण कुमार यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि शराब तस्कर स्कूटी से शराब तस्करी कर रहा था। जांच के दौरान 18 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया।