मड़ियाहू: तेजगढ़ में बारिश से धंसी सड़क, ईंट के टुकड़ों से बढ़ा हादसे का खतरा
मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के जमालापुर-बंधवा मार्ग पर तेजगढ़ गांव के पास बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया है। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग ने सड़क की मरम्मत कराने के बजाय गड्ढे में ईंट के टुकड़े डालकर छोड़ दिया है। इससे राहगीरों को परेशानी के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय निवासी असलम, दीपक, सुरेंद्र, सलीम