फरीदाबाद: फरीदाबाद का सेक्टर 56 इलाके में मकान और रिश्ता टूटने के चलते युवक ने घर में फांसी का फंदा लगाकर दी जान।
फरीदाबाद के सेक्टर 56 इलाके में एक सोनू प्रसाद नाम की युवक ने घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।मृतक युवक की मां के मुताबिक सोनू ने हाल ही में सेक्टर 56 में जमीन लेकर एक मकान बनाने का काम शुरू किया था लेकिन जिला प्रशासन ने उसे तोड़ दिया। सोनू की शादी फरवरी में होनी थी लेकिन उसका रिश्ता टूट गया जिसके चलते सोनू काफी डिप्रेशन में था और सोनू आत्म हत्या कर ली।