लोहरदगा: उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने लोहरदगा ब्लॉक मोड़ स्थित जनवितरण गोदाम में रखे खाद्यान्नों का किया औचक निरीक्षण
उपायुक्त ने गोदाम में रखे चावल, गेहूं और दाल के रख-रखाव की जांच की। साथ ही वे गोदाम की क्षमता अनुसार उसमें अन्न भंडारण, खाद्यान्न की अधिप्राप्ति की स्थिति के आलोक में अन्न का उठाव, आगत निर्गत पंजी का संधारण, गोदाम में बरसात के समय पानी का रिसाव,अच्छे गोदाम का मानक, मॉइस्चर मशीन, वजन मशीन, खाद्यान्न का स्टॉक, आदि की जांच की व शनिवार शाम 4:30 बजे निर्देश दिए।