लोहरदगा: गाय लाने के दौरान रस्सी से फंसकर नाले में गिरा युवक, रिम्स ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र के कैरो नवाटोली निवासी 31 वर्षीय लक्ष्मण महली पिता स्व चन्द्रू उराँव का कन्दनी डोढ़हा में गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि लक्ष्मण महली शुक्रवार देर शाम खेत तरफ बंधी हुई गाय को लाने गया था गाय को लाने के क्रम में रस्सी से फंसकर कन्दनी डोढ़हा में गिर गया और पत्थर से टकरा गया जिससे उसकी मौत हो गई। देर तक घर वापस नही आने प